फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
हथिगवां के विषहिया गांव में करंट लगने से मौत होने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रात में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने एक बालक की मौत हो गई। सुबह लोगों ने उसे देखा तो कुंडा सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घेाषित कर दिया गया। विद्युत विभाग ने ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उसके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन

हथिगवां के विषहिया गांव निवासी मुन्नालाल सरोज के साथ उसका बेटा विमलेश (10) फूलमती देवी मंदिर में साफ-सफाई करता था। सोमवार की रात मंदिर परिसर में विद्युत तार टूटकर गिर गया था। रात में ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन करके इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन तार जोड़ा नहीं गया। भोर में विमलेश मंदिर में तार के पास पड़ा दिखा।
इसकी जानकारी होने पर भारी संख्या में लोग जुट गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह मौके पर पहुुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद एक्सईएन को फोन कर मुआवजा देने की बात कही। इस पर एक्सईएन ने एक लाख रुपये का मुआवजा उसके घर पर पहुंचकर दिया। इसके अलावा तीन लाख रुपये का मुआवजा बाद में दिया जाएगा। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विमलेश। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें