Child dies after being hit by bike
घर के समीप खेल रहे सात वर्षीय बालक की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देऊम निवासी संदीप रजक का सात वर्षीय भांजा कार्तिक बुधवार की रात आठ बजे घर के समीप संपर्क मार्ग पर खेल रहा था।
इस दौरान वह उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के मामा संदीप की ओर से सांगीपुर थाने में बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।