फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक बन जाएगा चिलबिला ब्रिज का एप्रोच मार्ग

Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
सबकुछ ठीकठाक रहा तो बहुप्रतीक्षित चिलबिला ओवरब्रिज बरसात के पहले चालू हो जाएगा। उधर, काम में हो रही देरी के चलते केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है। मंत्रालय का कहना है कि एप्रोच मार्ग हर हाल में तीस जून तक बन जाना चाहिए। जिससे पुल चालू हो सके। चिलबिला क्रासिंग पर जाम के झाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। चिलबिला का पुल हर हाल में जून तक तैयार करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि बीच में अप्रैल 2016 तक पूरा करने की बात पता चली थी। मगर अधिकारियों ने अप्रैल के भीतर निर्माण पूरा होने में दिक्कत बताई।
विज्ञापन


विलंब की वजह पेड़ों के काटने से संबंधित फाइलों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के हस्ताक्षर न होना बताया गया। एप्रोच मार्ग के रास्ते में बाधा बने पेड़ों को कटने का आदेश वन विभाग से मिलने में एक माह से अधिक का समय लग गया। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पुल का काम तेज कर दिया है। अब एप्रोच मार्ग अप्रैल के बजाए 30 जून तक हर हाल में पूरा किए जाने का निर्देश परिवहन मंत्रालय ने एनएच के अधिकारियों को दिया है। इस बारे में एनएच के एक्सईएन धर्मवीर सिंह का कहना है कि चिलबिला एप्रोच मार्ग बरसात से पहले पूरा होने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने 30 जून तक पुल का एप्रोच मार्ग पूरा करने का निर्देश दिया है। उनका इशारा बरसात की तरफ था। बरसात में पुल का काम प्रभावित हो सकता है।

15 लाख में माना वन विभाग
एप्रोच मार्ग के रास्ते का रोड़ा बने पेड़ाें की कटाई और उनके स्थान पर नए पौधे लगाने और उनकी देखभाल में आने वाला कुल खर्च 15 लाख रुपये वन विभाग ने एनएच से मांगा। हालांकि इस बार यह राशि कुछ अधिक थी, मगर इसका भुगतान एनएच ने बिना किसी संकोच के वन विभाग को कर दिया। भुगतान मिलने के बाद वन विभाग ने एनएच को पेड़ों को कटवाने की अनुमति दे दी। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों का काटा जा रहा है। मगर चिलबिला क्रासिंग के पास वाले दो पेड़ अभी कटने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें