फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पूछा आंवले से क्या-क्या बनाते हो

विज्ञापन
Chief Minister asked the question, what do you make with amla
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को रानीगंज इलाके के मुरैना गांव निवासी विनोद कुमार यादव से ऑनलाइन बात कर पूछा कि आंवले से क्या-क्या बनाते हो। विनोद ने बगैर रुके आंवला मुरब्बा, कैंडी, लड्डू, जूस बनाने की बात बताई। विनोद ने एक जनपद, एक उत्पाद योजना को महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए लाभार्थी को मिलने वाले टूल किट की जानकारी दी।
विज्ञापन

ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी में किया गया। कार्यक्रम में डीएम डा. रुपेश कुमार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद, एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को 55 लाख रुपये का डेमो चेक वितरित किया। जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थियों को टूल किट भी प्रदान किया गया।
डीएम ने अभिषेक सिंह को 20 लाख, मो. जावेद को 10 लाख एवं वीरेंद्र कुमार सिंह को 5 लाख, रंजना विश्वकर्मा को 10 लाख एवं मो. नदीम को 10 लाख रुपये के डेमो चेक एवं ऋण प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसी प्रकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूलकिट योजना के लाभार्थी बृजेश कुमार एवं संजय कुमार तथा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के लाभार्थी विनोद कुमार, रोहित कुमार यादव एवं रंजीत रजक को टूलकिट प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया, एलडीएम अनिल कुमार, सहायक प्रबन्धक हरि नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें