फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छेऊंगा चौराहे पर विवाहिता का शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के लोसनापुर गांव की रहने वाली मंजू देवी की रविवार को हादसे में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने छेऊंगा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजन जबरन निकलने वालों से विवाद करते रहे। पुलिस भी उनके गुस्से के आगे असहाय दिखी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद एसडीएम के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

रविवार को 24 वर्षीय मंजू अपने मायके ताजपुर सरियावां से पिता दिलीप सरोज के साथ बाइक से ससुराल के लिए निकली। छेऊंगा चौराहे के करीब तेज रफ्तार स्कार्पियो उसे टक्कर मारकर चली गई। घटनास्थल पर ही मंजू की मौत हो गई। पिता दिलीप भी घायल हो गए। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सोमवार को करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर छेऊंगा चौराहे पर पहुंचे।
आक्रोशित परिजन संग ग्रामीण शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिए। महिलाएं हंगामा करते हुए लोगों को आने जाने से रोकती रहीं। सूचना पर पहुंची बाघराय पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद एसडीएम कुंडा भरतराम, सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर व पूर्व प्रमुख बिहार अनुभव यादव, जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। परिजन 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, जमीन, नामजद मुकदमा दर्ज करने समेत अन्य मांग पूरी करने की जिद पर अड़े रहे। करीब छह बजे एसडीएम के आश्वासन पर परिजन मान गए। जिसके बाद सड़क से शव हटाते हुए अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें