फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छठ बीती लेकिन कम नहीं हो रही यात्रियों की मुसीबतें

विज्ञापन
पद्मावत एक्सप्रेस में भीड़- संवाद
विज्ञापन
छठ पर्व बीतते ही सहालग का दौर शुरू होने वाला है। दिवाली और छठ पर्व पर घर आए लोग परदेस तो वहीं महानगरों में रहने वाले लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर लौट रहे हैं। ट्रेनों में बैठने की बात दूर खड़े होने भर का जगह नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस में इस कदर भीड़ थी कि यात्रियों को गेट के पास खड़े होकर दिल्ली तक का सफर तय करना पड़ा। देहरादून से वाराणसी को जाने वाली अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिला। कंफर्म की बात दूर वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। स्लीपर से लेकर एसी तक सभी कोच हाउसफुल रहे। यात्री ट्रेन के दरवाजे और गैलरी में बैठकर यात्रा करने को मजबूर थे। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने कहा कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे कर रहा है। इसके बावजूद लोग नियमित चलने वाली ट्रेनों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
ट्रेन का नाम वेटिंग स्थित स्लीपर एसी
पद्मावत एक्सप्रेस 160 110
काशी विश्वनाथ 120 90
जनता एक्सप्रेस 150 100
पंजाबमेल नो रूम 90
साकेत नो रूम नो रूम
तुलसी एक्सप्रेस नाे रूम नो रूम

पद्मावत एक्सप्रेस में भीड़- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें