फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी देने के नाम पर दो लाख की ठगी

Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी देने के नाम पर दो लाख की ठगी
विज्ञापन

- खाता में पैसा लेने के बाद पीड़ित को थमा दिया पदभार संभालने का पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार से दो लाख रुपये ठग लिए। उसे फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया गया। दो साल बीत गए, मगर नौकरी आज तक नहीं मिली। पीड़ित ने डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डेरवा गरीबपुर निवासी हर्ष सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में गरुणा एजेंसी के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भर्ती निकली थी। जानकारी के बाद आवेदन किया। चयन करने वाली आउट सोर्सिंग फर्म के एक कर्मचारी ने खुद को मैनेजर बताते हुए अपने खाते में तीन बार में 1.72 हजार रुपये ले लिए। फार्म को ऑनलाइन कराने और परीक्षा पास कराने के नाम पर 28 हजार रुपये ले लिए। 25 फरवरी 2022 को नियुक्ति पत्र भी हर्ष सिंह को मिल गया। हर्ष नियुक्ति पत्र लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो उसे यह बताकर वापस कर दिया गया है कि अभी कुछ दिक्कत है। कुछ दिनों के बाद आना और कार्यभार संभाल लेना। आरोप है कि इसी तरह का आश्वासन देकर उसे बीते दो साल से परेशान किया जा रहा है। रुपये भी नहीं वापस किए जा रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है। पत्र के माध्यम से उसने कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर हुए कर्मचारियों के चयन की जांच कराए जाने की भी मांग की है। इस मामले में गरुणा एजेंसी के मैनेजर महेश कुमार ने बताया कि एजेंसी में चयन के नाम पर किसी से रुपये नहीं लिए गए हैं। यदि कोई किसी को पैसा दे रहा है तो गलत है। हर्ष मेरे पास आए और पूरी जानकारी दें, जिसने एजेंसी के नाम पर पैसा लिया होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें