फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से निजात दिलाने को सस्ते प्याज की खुली दुकान, पहले दिन 65 रुपये किलो बिका

विज्ञापन
onion
विज्ञापन
जिले में प्याज की महंगाई को देखते हुए उद्यान विभाग ने दुकान खोलकर 65 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक्री प्रारंभ कर दी है। मंगलवार को जानकारी नहीं होने से गिने-चुने लोग ही पहुंचे। विभाग को बिक्री के लिए पहले चरण में 20 क्विंटल प्याज मिला है।
विज्ञापन

खुले बाजार में प्याज 80-100 रुपये किग्रा बिक रहा है। लगभग दो माह से प्याज के दाम में कोई खास अंतर नहीं देखने को मिल रहा है। आम ग्राहकों को सस्ती प्याज मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर उद्यान विभाग ने स्वयं काउंटर लगाकर प्याज की बिक्री करने का फैसला किया है। मंगलवार को उद्यान विभाग कार्यालय के बाहर खुले काउंटर से 65 रुपये प्रति किग्रा की दर से प्याज की बिक्री की गई।
पहला दिन होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं थी, इसलिए गिने-चुने लोग खरीदने के लिए पहुंचे। जिला उद्यान अधिकारी एके दुबे ने बताया कि बुधवार को शहर में और काउंटर खोलकर प्याज की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 20 क्विंटल प्याज बिक्री के लिए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें