सीएचसी में लगाई गई ब्लड स्टोर मशीन।
- फोटो : PRATAPGARH
क्षेत्र के लोगों को अब इलाज में आसानी होगी। बाहर से ब्लड लाकर सीएचसी में स्टेार किया जा सकेगा। इसके लिए मशीन भी आ गई है और उसे इंस्टाल कर दिया गया है।
कुंडा सीएचसी में ब्लड स्टोर करने के लिए मशीन आ गई है। इसमें 20 यूनिट ब्लड स्टेार किया जा सकेगा। अभी तक ब्लड चढ़वाने के लिए लोगों केा इलाहाबाद जाना पड़ता था। इसका कारण था कि यहां पर ब्लड को स्टोर करने की व्यवस्था नहीं थी। आपातकालीन स्थिति में ब्लड के लिए लोगों को प्रयागराज भागना पड़ता था। वहां से ब्लड लाकर यहां मरीज को देने तक में 3 से 4 घंटे लग जाते थे।
इससे कभी-कभी ब्लड खराब भी हो जाता था। अब लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा। कुंडा सीएचसी में ब्लड स्टोर मशीन लगाई गई है। इससे 20 यूनिट तक ब्लड स्टोर किया जा सकता है। कुंडा सीएचसी अधीक्षक डा. दिनेश सिंह ने बताया कि आपात स्थिति में अब लोगों को भागना नही पड़ेगा।