फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : डीजे पर डांस करने को लेकर बरात में बवाल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Fri, 16 May 2025 05:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ से जौनपुर गई बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कमल कुमार उर्फ सोनू गौतम। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ से जौनपुर गई बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ गांव से बरात बरहूपुर महाराजगंज जौनपुर गई थी। वहं पर डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान घराती की तरफ से दर्जनों की संख्या में युवक लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और बरात में गए युवक की पीटकर हत्या करदी। घटना में कई अन्य बराती घायल हैं। जिनका उपचार जौनपुर में ही चल रहा है।

विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ गांव निवासी राम जी मौर्य के बेटे सुनील कुमार मौर्य की बारात 15 मई को जौनपुर के थाना महाराजगंज के अंतर्गत बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार के दरवाजे पर गई थी। देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बराती में जमकर मारपीट हो गई। दर्जनों की संख्या में घरातियों ने बरात में गए युवक कमल कुमार उर्फ सोनू गौतम (30) पुत्र राम अजोर गौतम निवासी भोजेमऊ को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। 

बीच बचाव कर रहे बराती अभिषेक यादव (22). रवि (18) पुत्र बबलू, अनुभव उमर (26) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद बरात में अफरातफरी का माहौल हो गया है। बात में भगदड़ मच गई और लोग रात में ही भागकर गांव आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कमल कुमार की पत्नी सुनीता देवी, माता निर्मला देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन पारुल की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहनें काजल और आंचल पढ़ाई कर रही हैं। पिता राम अजोर गौतम खेती किसानी करते हैं। इकलौते बेटे की मौत पर गांव में गमगीन माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें