फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, आलू, चना व मटर की फसलों पर संकट

विज्ञापन
Changed weather patterns, crisis on potato, gram and pea crops
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देेखने को मिली। बारिश होने पर आलू, चना, मटर की फसलों पर संकट की संभावना है। जिले में इस बार आलू, चना व मटर की फसलों का दायरा बढ़ा है। बुवाई से लेकर अब तक इन फसलों को मौसम का साथ मिला है।
विज्ञापन

इस बार पिछले साल की अपेक्षा इस बार फसल अच्छी बताई जा रही है। किसान फसल से अच्छी पैदावार की उम्मींद लगाए हुए है। खेतों में आलू फसल तैयार हो चुकी है। आलू की खुदाई भी हो रहीं है। चना, मटर की फसलें तैयार होने को है। मगर ऐन वक्त पर मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया।
मौसम का मिजाज देख उनकी सांसे अटकी रहीं। दिनभर आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ जारी रहीं। रानीगंज के किसान शेष बहादुर सिंह, मम्मन तिवारी, खाखापुर के गिरीश पांडेय ने बताया कि आलू की फसल तैयार है। ऐसे में बारिश हुई तो फसलों का भारी नुकसान होगा। चना, मटर की फसलें भी तैयार होने को है। बारिश से इन फसलों का भी भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

हवा की चाल धीमी पड़ी तो होगी बारिश
बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ जारी रहीं। हालांकि पश्चिमी हवाओं का असर वातावरण में बना हुआ है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें