फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव, घर-घर बीमार

विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलने से मेडिकल कालेज ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप होने से अब गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। लापरवाही बरतने वाले लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का मानना है कि मौसम में हो रहे बदलाव और लापरवाही के चलते सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या फिर बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार सुबह आठ बजे से ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। सुबह से ही डॉक्टरों के चैंबर के बाहर लाइन लगी थी। सबसे ज्यादा भीड़ डॉक्टर मनोज खत्री के ओपीडी में देखने को मिली।
डॉक्टर मनोज खत्री ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम मौसम ठंडा हो जाता है। जबकि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। इससे बीमार होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। दिन में पंखा नहीं चलाना चाहिए। ठंडा पानी न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें