फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर बोले : संवैधानिक अधिकारों के लिए बनना होगा जागरूक, खामोशी से हक मिलने वाला नहीं

Sat, 19 Nov 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर ने  भारत में वर्ग विभेद और उसकी राजनीति के संदर्भ में चर्चा करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सरदार सेना के अध्यक्ष आरएस पटेल ने सभी लोगों को एकजुट होने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में आयोजित सभा में बोलते भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के लिए सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि खामोशी से हक मिलने वाला नहीं है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को सचेत होने की जरूरत है। वह क्षेत्र के रमईपुर नेवादा में सरदार बल्लभ भाई पटेल बिरसा मुंडा व महाराज सिंह भारती जयंती समारोह के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। 

विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर ने  भारत में वर्ग विभेद और उसकी राजनीति के संदर्भ में चर्चा करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सरदार सेना के अध्यक्ष आरएस पटेल ने सभी लोगों को एकजुट होने का संकल्प दिलाया। सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का सच्चा नायक बताया। 


जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने युवाओं से आवाहन किया की एकजुटता की मिसाल बनकर देश की सेवा करें। रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। पूर्व विधायक रामेश्वर पवन ने भी बाबा साहब व सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल मौर्य व संचालन डॉ. जगदीश्वर पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश पटेल, शिवम पटेल, अंकित पटेल, राजेश पटेल, बांकेलाल पटेल, भोला नाथ वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें