प्रतापगढ़-अमेठी सीमा क्षेत्र के छीरा गांव के पास शुक्रवार देर रात एसटीएफ की सूचना पर एसओजी और कोहड़ौर पुलिस की संयुक्त टीम ने चंदौली जिले में वांछित मुरादाबाद निवासी 50 हजार के इनामी गो तस्कर नदीम को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए इनामी गोतस्कर पर चंदौली जिले में कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नदीम गैंगस्टर का आरोपी है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। चंदौली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। नदीम पर गो तस्करी समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
शुक्रवार देरशाम नदीम की लोकेशन छीरा गांव के पास मिली। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नदीम अमेठी-प्रतापगढ़ सीमा के छीरा के पास खड़ा था। सूचना पर पहुंची एसओजी, कोहड़ौर पुलिस को देखकर गोतस्कर नदीम ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
-
एसटीएफ की सूचना पर एसओजी और कोहड़ौर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी नदीम पर गो तस्करी समेत कई प्राथमिकी दर्ज है। -दीपक भूकर, एसपी