कुंडा/बाबागंज/परियावां/बाघराय। स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में शान से तिरंगा लहराया गया। सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण के साथ गोष्ठी पौधरोपण कार्यक्रम हुआ तो विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों ने दी। इसके साथ ही मिष्ठान्न का वितरण किया गया।दीवानी न्यायालय कुंडा में एसीजेएम घनेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ नई दीवानी भवन में पौधरोपण किया गया। कोतवाली कुंडा में सीओ व तहसील में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। उधर कुंडा कस्बा स्थित एसबीबी चिल्ड्रेन स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साधन सहकारी समिति बभनपुर में मानिकपुर में अध्यक्ष सुषमा पांडेय पत्नी गयाप्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। मदरसा उलूम बाजे अशहब बरई में मैनेजर हाजी मो.मसीह, मदरसा नूरुल इस्लाम कुंडा में उपप्रधानाचार्य जुबैर नदवी, केएन पब्लिक स्कूल बसिया का पुरवा में प्रबंधक दीनानाथ पांडेय, अमीर मेमोरियल में प्रबंधक शकील अहमद, क्रीसेंट माडल स्कूल में प्रबंधक मो.असद, रायल हाइज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रंजीत जायसवाल व प्रधानाचार्य आमिर, इंटर कालेज मानिकपुर में प्रधानाचार्य, नरसिंह नारायण महाविद्यालय सुबंस में प्रबंधक दिनेशचंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।
उधर संग्रामगढ़ स्थित सरयूइन्द्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा ने झंडारोहण के बाद पौधरोपण किया। इस दौरान रामममिलन तिवारी प्राचार्य डा. प्रवीन सागर शुक्ला, विन्ध्यप्रकाश मिश्रा भगौती प्रसाद आदि मौजूद रहे। बाबागंज ब्लाक परिसर मे प्रमुख पंकज सिंह ने झंडारोहण के बाद पौधरोपण किया। इस दौरान राम अजोर पाण्डेय, ओंकार सिंह, कुलदीप त्रिपाठी नरेश यादव विवेक कौलिक आदि मौजूद रहे। स्व. जगन्नाथ पटेल इंटर कालेज धना टिकरिया में प्रबंधक बदलूराम पटेल, छत्रधारी इंटर कालेज मे प्रबंधक कुं. दिवाकर प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज बूढे़बाबा में प्रबंधक राजेंद्र उपाध्याय, स्व लाल बहादुर सिंह इंटरकालेज फतूहाबाद मे प्रधानाचार्य अरुण सिंह, आरएसएमपी डिग्री कालेज में प्रबंधक दिनेश मिश्रा, बीडी इंटरकालेज पूरे बुद्धीधर में प्रबंधक डा.विनय द्विवेदी, बैष्णव देवी प्रशिक्षण महाविद्यालय गोंदाही मे प्रबंधक छोटेलाल यादव, संग्रामगढ़ थाने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, महेशंगज में थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने ध्वजारोहण और वृक्षारोपण किया।
कालाकांकर डिग्री कालेज में प्राचार्य सूर्यभान सिंह, इंटर कालेज कालाकांकर में प्रधानाध्यापक शिवलोचन विश्वकर्मा, कालाकांकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख बीएन सिंह, पंडित जगमोहन शुक्ल बालिका विद्यालय में रामअजोर त्रिपाठी, जनता इंटरमीडिएट कालेज आलापुर में राम लखन शुक्ला, आरएस पब्लिक स्कूल आलापुर में डा. बृजलाल यादव, परियावां पंचायत भवन में ग्राम प्रधानपति मुस्तकीम अहमद, साधन सहकारी समिति मे समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में अशोक कुमार व इंदू यादव, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल केरावडीह में अमृत लाल यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय में शरद श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय परियावां द्वितीय में मुस्तकीम अहमद, जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर में प्रधानाध्यापक मुनीश कुमार शर्मा, राजभवन कालाकांकर में डॉ. घनश्याम यादव, वीरेंद्र सिंह स्मारक इंटर कालेज में प्रबंधक योगेंद्र सिंह, मधवापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान सीतापति, खुरुहुजी में पृथ्वीपाल, चंदापुर में भाई लाल सरोज, प्राथमिक विद्यालय बरियावा में प्रधान रामबरन यादव, नवाबगंज थाना में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर में कमलेश कुमार यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशवापुर में डॉ. मनोज कुमार कनौजिया, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में प्रधान लाल बहादुर पटेल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मुस्तकीम अहमद, प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में प्रधान रियाज अहमद, प्राथमिक विद्यालय हिनाहूं में प्रधान संजय कुमार त्रिपाठी ने ध्वजा रोहण किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। महर्षि शांडिल्य पब्लिक स्कूल आलापुर में प्रबंधक विनीत कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। उधर बाघराय के सराय प्रतापिन माडल प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कोर्रही में मिनी स्टेडियम का भूमिपूजन सीडीओ राजकमल ने किया।