फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
लौह पुुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने कहा कि लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल अदम्य साहस के प्रतीक थे।  उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार ने कहा कि यदि लौह पुरुष की चली होती तो आज भारत के सामने जम्मू-कश्मीर व अयोध्या जैसी समस्यायें न होती। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सभी को लौह पुरुष पटेल से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके अधूरे सपने को पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए। इस मौके पर राजेश्वर पटेल, अजय पांडेय, संजय सिंह, अंगद मौर्य, रमा मिश्रा समेत कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। संचालन श्याम सुंदर टाऊ ने किया।

अफीम कोठी के सभागार में नेहरु युवा केंद्र की तरफ से बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मेें सरदार पटेल को युग द्रष्टा और अपने सिद्धांतों से ने समझौता करने वाला बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज इस दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बना रहे हैं। यह कार्यक्रम 6 नवंबर तक संचालित होगा। जिला युवा समन्वयक समर बहादुर सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, डीपी चतुर्वेदी, रामलोचन सिंह, श्याम नारायण पांडेय, अभिनव पटेल ने संबोधित किया। संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया।
विज्ञापन


शीश झुकाकर िकया नमन

अद के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित कर लौहपुरुष को याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पटेल, रामसरोजन, आदि लोग मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सिराजुलहक के अध्यक्षता में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयती कचहरी परिसर में मनाई गई। इस मौके पर रामअसारे, राजेन्द्र मिश्र, राम प्रकाश, शिवकुमार यादव, मनोज कुमार तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं इंदिरा गांधी का शहादत दिवस एवं लौह पुरुष स्व. बल्लभ भाई सरदार पटेल की 141 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने श्रद्वासुमन अर्पित किए। विश्वनाथगंज प्रतिनिधि के मुताबिक खाखापुर कहना ग्राम सभा में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाईपटेल की 141 जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें