फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने कोतवाली बुलाकर युवक को पीटा, बिगड़ी हालत

Thu, 26 Jul 2018 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
पिटाई से घायल युवक को देखते लोग। - फोटो : pratpgarh
विज्ञापन
फालोवर को खुश करने के लिए सीओ ने एक युवक की कोतवाली में जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका चालान कर दिया गया। जमानत कराकर युवक घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर बृहस्पतिवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने मदरियापुर के पास युवक को सड़क पर लेटाकर रोड जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण भड़क गए। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर युवक की दवा कराने सहित अन्य कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। घायल युवक को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी राजेश शर्मा (30) पुत्र चंद्रशेखर शर्मा का पड़ोसी रणजीत शर्मा पुत्र बंशीलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रणजीत शर्मा सीओ राधेश्याम का फालोवर है। 24 जुलाई को इस विवाद की शिकायत हुई तो सीओ ने दोनों को बुलाकर समझाकर घर भेज दिया। इसके बाद शाम को राजेश शर्मा के घर दो गाड़ियों से पुलिस पहुंची और उसे खींचकर गाड़ी में बैठा लिया और उसे कोतवाली ले आए। आरोप है कि कोतवाली में मौजूद सिपाहियों से पिटाई कराने के बाद सीओ ने भी उसे लाठियों से पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे रातभर कोतवाली में रखने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। 25 को जमानत कराकर वह घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब होने लगी। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। गुरुवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने राजेश को सड़क पर लेटाकर मदरियापुर के पास कुंडा-बिहार मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने बात करने से मना कर दिया। थोड़ी में एसडीएम विजयपाल सिंह पहुंचे और ग्रामीणेां से बात की। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरी घटना बताते हुए कहा कि जब तक पीड़ित की दवा नहीं कराई जाती, फालोवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता और आर्थिक मदद नहीं दी जाती तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। इस पर एसडीएम ने दवा कराने सहित उनकी सारी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया। इसके बाद एसडीएम ने राजेश को पुलिस की गाड़ी से कुंडा सीएचसी भेजकर भर्ती कराया। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें