सीबीआई की छापेमारी के बाद कुंडा डाकघर पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
कुंडा में सीबीआई लखनऊ टीम के छापेमारी से हड़कंप
कुंडा डाकघर में सीबीआई टीम ने शुक्रवार सुबह नौ बजे पोस्ट ऑफिस खुलते ही छापा मार दिया। डाक घर में निरीक्षक के न मिलने पर टीम कोतवाली के सामने हनुमत नगर स्थित उसके आवास पर पहुंचे और इस दौरान घूस लेते डाक निरिक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। किसी ने मामले की शिकायत सीबीआई टीम से की थी। शुक्रवार को जैसे ही पोस्ट ऑफिस खुली वैसे ही सीबीआई पहुंच गई। आधार, आईडी और नियुक्ति कराने के मामले में घूंस मांगने के आरोप की जांच की।
टीम ने निरीक्षक के आवास से पांच हजार रुपये का घूस लेते हुए डाक निरीक्षक सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई आरोपी निरीक्षक को डाक बंगले पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। सीबीआई टीम की इस छापेमारी से पोस्ट ऑफिस में हड़कंप मचा रहा। सुनील गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन की टीम उसे लेकर कुंडा डाक बंगला पहुंची। जहां लिखा पढ़ी करने के साथ घूस लिए जाने के बाबत अन्य जानकारी भी हासिल की। सीबीआई टीम में एपी राव निरीक्षक, सभाजीत चौहान, जितेंद्र मिश्र, रोहित कैथल, पीयूष आदि रहे।