फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कानपुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी पशु तस्कर

विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार 50 हजार का इनामी बदमाश तालिब अंसारी। पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
लीलापुर थाने के 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को एसटीएफ कानपुर की टीम ने सोमवार को पकड़ लिया। पूछताछ के लिए उसे लीलापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लीलापुर थाने में जनवरी में दर्ज पशु क्रूरता के मामले में पुलिस को जौनपुर के खुटहन के पटैला निवासी तालिब अंसारी की तलाश थी। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने फरार चल रहे पशु तस्कर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तस्कर की तलाश में कानपुर की एसटीएफ व लीलापुर पुलिस लगी थी।
सर्विलांस व मुखबिर की मदद से एसटीएफ कानपुर टीम के उपनिरीक्षक राहुल परमार व लीलापुर पुलिस ने तीन फरवरी को कानपुर नगर में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे से अरौल जाने वाले टोल प्लाजा के पास से उसे गिरफ्तार किया। उसे कानपुर से प्रतापगढ़ लाया गया। लीलापुर थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि तालिब अंसारी के ऊपर देवरिया, जौनपुर, प्रतापगढ़ जनपद के कई थानों में पशु क्रूरता व गोवध के मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथियों की तलाश में भी दो टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें