फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिलीं मवेशियों की अस्थियां

विज्ञापन
कोहडौर थाना क्षेत्र के सराय रजई अकारीपट्टी में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायरजई गांव के बाहर खेत में मवेशियों के अस्थि पंजर मिले। सूचना मिलने पर छानबीन करने के लिए कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले भी यहां मवेशियों के सिर काटकर फेंके गए थे।
विज्ञापन

कोहड़ौर के सरायरजई अकारीपट्टी गांव में शनिवार की सुबह महिलाएं घास काटने के लिए खेत की ओर गईं थीं। खेत में उन्हें मवेशियों के सड़े गले शव और अस्थियां मिलीं। कहीं खाल पड़ी थी तो कहीं सिर।
खेत में दूर-दूर तक खून फैला था। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। वहां का नजारा देख हर कोई आक्रोशित हो उठा। घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को भी पांच मवेशियों के सिर मिले थे। इस मामले में कुछ लोगों को चिह्नित कर जेल भेजा गया था। कोहड़ौर एसओ ने बताया कि गोकशी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें