फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : उमरी कोटिला पूर्व प्रधान समेत 33 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज

Fri, 10 May 2024 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

महन्दापुर उमरी कोटिला निवासी आशीष कुमार यादव का आरोप है कि बीते 19 अप्रैल की रात ग्यारह बजे कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। अपशब्द कहते हुए घर में घुस गए। तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किए। पूर्व प्रधान ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघराय थाना क्षेत्र के महन्दापुर उमरीकोटिला गांव के पूर्व प्रधान समेत 33 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़ फोड़ किए। विरोध पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किए।

महन्दापुर उमरी कोटिला निवासी आशीष कुमार यादव का आरोप है कि बीते 19 अप्रैल की रात ग्यारह बजे कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। अपशब्द कहते हुए घर में घुस गए। तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किए। पूर्व प्रधान ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने गांव के दीप नारायण सिंह, विवेक सिंह,रोहित सिंह, मनोज सिंह, अंकित सिंह , जितेंद्र गुप्ता, विजय पाल व पूर्व प्रधान रामलाल सरोज व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुस कर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। बाघराय एसओ निकेत भरद्वाज ने कहा कि दोनों पक्षों में पहले ही मारपीट हुई थी। तहरीर नहीं मिली थी। नौ मई को तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें