Case of molestation and assault on BDO and driver on court order
कोर्ट के आदेश पर सांगीपुर पुलिस ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी साखी गोपाल दूबे व उनके ड्राइवर सलीम के खिलाफ अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट, गालीगलौज और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपी गई है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरायलाल शाह गांव की एक महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले एक अप्रैल 2019 को वह किसी काम से सांगीपुर ब्लाक गई थी। इस दौरान तत्कालीन खंड विकास अधिकारी साखी गोपाल दूबे व उनके ड्राइवर सलीम ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट की।
अश्लील हरकत करते हुए उसे कार्यालय से बाहर कर दिया। उसने घटना की शिकायत सांगीपुर पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन खंड विकास अधिकारी साखी गोपाल दूबे व उनके ड्राइवर सलीम के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, गालीगलौज व एसएसी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।