फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिपाही से मारपीट, हत्या के प्रयास का केस, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्ति धाम मनगढ़ से रिश्तेदारों के साथ लौट रहे मिर्जापुर जिले में तैनात सिपाही से मामूली विवाद के बाद दबंगों ने मारपीट की। आरोपियों ने सिपाही का गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


लीलापुर थाना के मिश्रपुर गांव निवासी सचिन सरोज मिर्जापुर जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। शुक्रवार को अपने मौसी के बेटे सुमित निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली, रुचि निवासी कटरा मेदनीगंज कोतवाली नगर, अंजलि निवासी मोहनगंज कोतवाली देहात व गांव के अमन के साथ भक्ति धाम मनगढ़ से घर लौट रहा था। लालगंज में एचडीएफसी बैंक के सामने नौ बजे रात में जाम लगे होने के कारण वह रुक गया।
आरोप है कि इसी बीच शीतलमऊ निवासी आकाश सिंह ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। कहासुनी होने पर आकाश व उसके सात साथियों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की नीयत से गमछे से गला दबा दिया। सिपाही की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें