फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी से चल रहे विवाद के मामले में पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी देने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महदहा निवासी नन्हेलाल की पत्नी शिवकुमारी का पड़ोसी अच्छेलाल से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसका वाद ग्राम न्यायालय में विचाराधीन है। ग्राम न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया गया था। हालांकि कुछ दिनों पहले ग्राम न्यायालय ने खारिज कर दिया। विरोधी पक्ष निर्माण कार्य करने लगे।
रविवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देने के बाद वह मुख्यालय चली गई। शाम को तहसील व कोतवाली परिसर के मध्य स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर करीब डेढ़ घंटे तक जान देने की धमकी देती रही। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। देर रात शिवकुमारी के खिलाफ कस्बा इंचार्ज गौरव त्रिवेदी ने सार्वजनिक संपत्ति में अनधिकृत प्रवेश, फर्जी तरीके से कागजात बनाने और प्रशासनिक अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से गाली देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें