फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुकदमे के पैरोकार को धमकाने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 05 Nov 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ निवासी फूलचंद्र साेनकर उर्फ बुच्चा को मुकदमे की पैरवी न करने के लिए धमकाने के आरोप में सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फूलचंद्र का आरोप है कि वह शुक्रवार को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने निकला था। लौटते समय अंजनी पुल के पास पीछे से काली बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए उसे किसी से बात करने के लिए फोन थमाया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को कुंडा का पूर्व चेयरमैन व सपा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बताते हुए पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे की पैरवी बंद करने की धमकी दी। चेताया कि ऐसा न करने पर परिवार को भी खामियाजा भुगतना होगा।
फूलचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात और गुलशन यादव पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि जांच के बाद हकीकत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी राजनीति बचाने के लिए कुछ लोग साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। वह हर जांच के लिए तैयार हैं।
गुलशन यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें