फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौकरी का झांसा दे रही युवतियों को ग्रामीणों ने दबोचा

Sat, 04 Nov 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में शुक्रवार की शाम नौकरी का झांसा देने वाली नेटवर्किंग कंपनी की चार युवतियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन युवतियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

अजगरा बाजार में स्थित एटीएम के पास चार युवतियां खड़ी होकर कोचिंग जाने वाली छात्राओं से बात कर रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि नेटवर्किंग कंपनी की युवतियां नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा रहीं थीं।
उनका मोबाइल व आधार कार्ड भी ले रहीं थी। ऐसे में शंका होने पर बाजार के लोगोंं ने पूछताछ शुरू की। स्पष्ट जवाब न देने पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची लीलापुर पुलिस सभी को लेकर थाने पर चली गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के बाद युवतियों को छोड़ दिया गया। वे अपनी कंपनी का प्रचार करने आईं थीं। गलतफहमी के चलते लोगों ने उन्हें रोक लिया था।


-
पटाखा डंप करने वाले भाइयों पर मुकदमा, मुचलके पर छोड़ा

नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने मिठाई कारोबारी महेश व मुकेश की दुकान से अवैध पटाखा बरामद किया था। चौकी प्रभारी शेषनाथ सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए मुकेश को मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें