फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परिजनों के धरना देने के बाद युवक की मौत के मामले में पांच पर केस

Sat, 07 Oct 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज के पूरे गोसाई में मृतक महेंद्र गौतम के घर पहुंचे विधायक डॉ. आरके वर्मा बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने घर पर ही शव रखकर धरना- प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रानीगंज कोतवाली के पूरे गोसाई गांव के महेंद्र गौतम को उसके दोस्त पार्टी करने के लिए अपने साथ ले गए। इसके बाद रात को जब वह घर लौटा तो अचानक उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद मृतक की पत्नी अनीता ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक के घर सपा विधायक डॉ. आर के वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पर पहुंचे रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी, पांच बीघे जमीन, पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, आवास, सुरक्षा, तीनों बच्चों के पढ़ाई का खर्चा उठाने की मांग की गई है। सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक महेंद्र को घर पहुंचाने वाले उसके दोस्त पड़ोसी अंशु व बालीपुर गांव के विकास दुबे व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देकर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें