फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह व उनके पति पर केस दर्ज, जाम लगाने वाले 13 कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun, 04 Jul 2021 08:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • मतदान के दिन जाम लगाने के आरोप में 13 लोगों पर केस दर्ज
  • गाड़ियों की तलाशी लेने पर बढ़नी मोड़ के पास लगाया था जाम
विज्ञापन
prayagraj news : प्रतापगढ़ में पुलिस से झड़प करते भाजपाई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी क्षमा सिंह व उनके पति अभय प्रताप सिंह समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को मतदान के लिए जाते समय भाजपा प्रत्याशी संग उनके पति ने बढ़नी मोड़ पर पर बैठकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दिन शनिवार को सुबह करीब दस बजे प्रत्याशी क्षमा सिंह अपने समर्थकों के साथ मुख्यालय की ओर जा रही थीं। जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी मोड़ के पास पुलिस ने उनकी गाड़ियों को रोककर तलाशी लेनी चाही। इससे नाराज भाजपा प्रत्याशी के पति अभय प्रताप सिंह ने पुलिस के रवैए का विरोध करते हुए कहा कि जनसत्ता दल की प्रत्याशी माधुरी पटेल के समर्थकों के काफिले में शामिल वाहनों की तलाशी नहीं ली गई, जबकि उनके वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

बात बढ़ने पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही धरना देने लगे। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लालगंज सीओ के समझाने के बाद वह मुख्यालय रवाना हुए थे। इस मामले में जेठवारा थाने के दरोगा घनश्याम  की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह, उनके पति अभय सिंह समेत तेरह नामजद व दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें