फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई मारपीट में 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात, देर रात सीओ के समझाने पर ताजियादारों ने कर्बला में दफनाया ताजिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। मोहर्रम पर जुलूस निकालने के दौरान रास्ते से केबिल हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। वहीं, देर रात ताजियादारों ने सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के समझाने पर कर्बला में ताजिया दफनाने को तैयार हुए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन

रामनगर से शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकला था। रास्ते से केबिल हटाने को लेकर दोनों पक्षों में लाठी- डंडे व तलवारें चली थीं। इस मामले में पुलिस ने आबिद अली की तहरीर पर ताजिया के जुलूस में शामिल कैसर, वारिस, निसार, शमशेर, नान्हू, गुड्डू, शफीक, नवाब व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार की रात में ही छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद ताजियादार और बस्ती के लोगों के बीच तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि अभी एक पक्ष से तहरीर मिली है। ताजियादार पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर रात क्षेत्र के सभी ताजिया कर्बला में दफनाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें