फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीडीओ से अभद्रता करने पर ब्लाॅक प्रमुख के भाई समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता विकासखंड कार्यालय में बुधवार को हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीडीओ श्रुति शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं बीडीओ की सुरक्षा में सिपाही को लगाया गया है। कर्मचारियों की सुरक्षा में भी पुलिस मुस्तैद रही। मानधाता बीडीओ श्रुति शर्मा ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गाजीपुर के रहने वाले जन्मेजय सिंह, जमुआ के रहने वाले अशफाक अहमद व सरायराजा के रहने वाले शाकिर कार्यालय के बाहर आकर उन्हें गाली दिए।
गेट पर मौजूद सफाई कर्मचारी इंद्रपाल से भी उलझते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया।
कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने डीएम आवास पर प्रदर्शन करते हुए मुकदमा दर्ज करने व सुरक्षा की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मानधाता पुलिस ने बीडीओ की तहरीर पर जन्मेजय सिंह, अशफाक अहमद व शाकिर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
वहीं जन्मेजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। केस दर्ज कर साक्ष्य संकलित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें