फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेरकला बवाल में पूर्व प्रमुख समेत 19 लोगों पर केस, कई थानों की फोर्स मुस्तैद

Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला गांव में पंचायत चुनाव के बाद ही से दो पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
गायघाट रोड पोस्टमार्टम में बवाल के मद्देनजर गेट पर रस्सा बांधकर लगायी गयी पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को दहेरकला में हुए बवाल व मारपीट से वृद्घ की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रमुख समेत 19 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार की शाम शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। कई थानों की फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर मुस्तैद रहे। उधर, मारपीट व गोली लगने से घायल लोगों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला गांव में पंचायत चुनाव के बाद ही से दो पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। मंगलवार की सुबह वार्ड ब्वॉय अभिषेक मिश्र उर्फ ननकाई को क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवनारायण सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह उर्फ राजू के घर के सामने विवाद करने पर लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। उसे बचाने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोल दिया। करीब 15 राउंड फायरिंग के साथ ही बमबाजी की घटना हुई। एक पक्ष से अभिषेक मिश्रा व मनोज दुबे गोली लगने से घायल हो गए। जबकि रणजीत पक्ष के भानू सिंह के पैर में गोली लगी।

उनकी ओर से मारपीट में अनिरुद्घ सिंह, आशा सिंह व हिमांशू सिंह घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अनिरुद्घ की मौत हो गई थी। इस मामले में रणजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे, उनके पुत्र विनोद दुबे, आदर्श दुबे, किंशुक दुबे, विपिन उर्फ बबलू यादव, वरुण तिवारी, शुवम तिवारी, तुलसीराम, चंदन पाठक व आठ दस अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार की शाम अनिरुद्घ का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी से बातचीत में बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार गांव में ही करने की बात कही। जिसके बाद एएसपी ने मानधाता, फतनपुर, पट्टी से आई फोर्स को प्राथमिक स्कूल में रोक दिया। तनाव को देखते हुए रानीगंज थानाध्यक्ष गांव में ही मौजूद हैं। एएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीठ पर मिले चोट के निशान, बीमारी से हुई मौत
मृतक अनिरुद्घ के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से हुआ। सूत्रों के अनुसार पीठ पर केवल एक चोट का निशान मिला। शरीर पर पीलापन भी देखने को मिला। उनकी मौत बीमारी से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि रानीगंज पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कह रही है।

रस्सा लगाकर पुलिस ने समर्थकों को रोका
पूरे केशवराय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मृतक अनिरुद्घ के शव का पोस्टमार्टम करने में गड़बड़ी की आशंका जताने के बाद परिजन हंगामा करने लगे। जिसके बाद वहां भीड़ बढ़ने लगी। वहां मौजूद सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी व सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ रस्सा बांधकर समर्थकों को पोस्टमार्टम हाउस से दूर करते दिखे। विधायक रानीगंज धीरज ओझा के आने के पहले आक्रोशित समर्थक स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के रवैए से खफा थे। विधायक ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।

रानीगंज के दहेर कला में वृद्ध अनिरूद्ध सिंह का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें