फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ, गुलशन यादव समेत 15 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 10 Nov 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस ने मऊदारा निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, गुलशन यादव, राम सिंह, तनवीर, काका, अखिलेश यादव और 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर मऊदारा गांव के हिमांशु मिश्र ने धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हिमांशु का आरोप है कि ग्रामसभा मऊदारा की प्रधान शशि प्रभा देवी व करेंटी की प्रधान प्रियंका यादव के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता और शासकीय धन का गबन किए जाने की शिकायत थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई थी।
मामले में जन सूचना अधिकार के तहत सीडीओ से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। आरोप है कि शशिप्रभा के बेटे और प्रियंका यादव के जेठ गुलशन यादव अपने साथियों के साथ 6 नवंबर को हिमांशु के घर पहुंचे और शिकायती प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र वापस न लेने पर बृहस्पतिवार को गुलशन यादव के नौ साथी उसके घर पहुंचे। जबरन गले पर तलवार रखकर गालियां देते हुए टाइप किए कागज के साथ सादे कागज पर जबरन उसके हस्ताक्षर कराकर चले गए। गुलशन यादव के छोटे भाई छविनाथ यादव ने भी उसे साथियों से धमकी दिलाई थी। गुलशन ने फोन पर भी उसे जान से मारने की धमकी दी।
हिमांशु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि डरवश उसने टाइप और सादे कागज पर हस्ताक्षर कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें