फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महेशगंज पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखा

Fri, 10 Nov 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा के हीरागंज में पुलिस द्वारा बरामद अवैध पटाखा। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने हीरागंज बाजार में छापा मारा और एक कारोबारी के घर से कई पेटियों में रखा अवैध पटाखा पकड़ा और थाने पर लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

दीपावली पर अवैध रूप से पटाखा रखने की सूचना पुलिस को मिली थी। बृहस्पतिवार की रात एसओ श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ हीरागंज बाजार के एक पटाखा विक्रेता के दुकान में छापा मारा। व्यापारी के घर भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया गया। विक्रेता लाइसेंस और पटाखा खरीद के कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और बरामद पटाखा एक वाहन पर लदवाकर थाने लाने के बाद सीज करा दिया। एसओ के मुताबिक जांच की जा रही है। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें