फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्वर ठप होने से कार्डधारकों को नहीं मिल पा रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों के लिए सर्वर मुसीबत बन गया है। हर दिन हो रही दिक्कत से उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं, लेकिन अफसर इससे अंजान बने हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में सरकारी गल्ले की दुकानों पर रोज लंबी कतार लग रही है। यही नहीं सर्वर ठीक न होने पर उपभोक्ताओं को खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर घटतौली की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था धरातल पर धड़ाम हो गई है। घटतौली की रोकथाम के लिए तौल कांटे को ई-पॉश मशीन से जोड़ दिया गया था। घटतौली की रोकथाम हो पाई हो या नहीं पर यह व्यवस्था कोटेदारों व उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। जहां पहले की व्यवस्था के तहत एक दिन में सैकड़ों लोगों को राशन मिल पा रहा था, वहीं अब सर्वर में दिक्कत की वजह से महज 10-20 लोगों को ही राशन मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया ई-पॉश मशीन पर पांच-छह बार अंगूठा लगाने पर भी बायोमीट्रिक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिस वजह से घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों को उपभोक्ताओं व कोटेदारों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं कोटेदारों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीण राशन के दुकान पर आते हैं घंटों इंतजार के बाद वापस लौट जाते हैं। किसी दिन हंगामा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें