फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में गिरी कार, महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार शाम बेकाबू कार सामने जा रही बाइक में टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इससे बाइक सवार महिला और कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जौनपुर के बदलापुर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम मारीपुर थाना मनिहारी निवासी 35 वर्षीय मुकेश झा गांव के अपने दोस्त 30 वर्षीय विशाल कुमार के साथ कार से काशी व अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। कार छपरा मेहा थाना के भुसहरी निवासी 42 वर्षीय राजन कुमार राय चला रहे थे। शनिवार को अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे ढकवा नगर पंचायत के विद्युत उपकेंद्र के करीब कार पहुंची, तभी सामने जा रहे बाइक सवार से बचने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। बाइक में टक्कर मारते हुए कार बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में पलट गई। कार की टक्कर लगने से जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेथा निवासी 52 वर्षीय सुदामा देवी की मौत हो गई। जबकि 55 वर्षीय पति नरसिंह शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चालक राजन कुमार की मौत हो चुकी थी। घायल कार सवार मुकेश, विशाल व नरसिंह को पुलिस ने लोगों की मदद से बदलापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें