फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 6.3 करोड़ से सात उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि, प्रस्ताव तैयार

Thu, 31 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के ग्रामीण अंचल के सात उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उपकेंद्रों की क्षमता पांच से 10 एमवीए किए जाने के लिए बिजली विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। प्रत्येक उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि में करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे। बिजली विभाग ने क्षमता वृद्धि के लिए 6.3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इस वित्तीय वर्ष सातों उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी जिससे ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल सकेगी। प्रस्ताव में सदर तहसील के चिलबिला उपकेंद्र, पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा उपकेंद्र, कुड़ा स्थित तहसील मुख्यालय उपकेंद्र, हथिगवां उपकेंद्र, हीरागंज के बहोरिकपुर उपकेंद्र व संग्रामगढ़ उपकेंद्र व रानीगंज तहसील के पांडेय तारा उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।
सातों उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि से करीब 250 गांवों के 50 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि सात उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर साताें उपकेंद्रों की क्षमता को बढ़ाकर पांच से 10 एमवीए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें