फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को आज तीन बजे के बाद मिलेंगे चुनाव चिन्ह

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच कराने के दौरान प्रत्याशियों के बीच न सोशल डिस्टे? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को आज तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न मिलेगा। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। इधर, शनिवार को सदर तहसील और 17 ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच होती रही। सदर ब्लॉक में बीडीसी सदस्य का एक, प्रधान पद के आठ ग्राम पंचायत सदस्य के चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों को आज दोपहर बाद चुनाव चिह्न मिलने के बाद ग्रामीण इलाकों में प्रचार का शोर तेज हो जाएगा। जिले के 17 ब्लॉकों में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के आठ, बीडीसी सदस्य का एक और ग्राम पंचायत सदस्य के चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। जिले के 17 ब्लॉकों में देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच होती रही।
एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि रविवार सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्रों को वापस ले सकेंगे और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें