फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निकाय चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे प्रत्याशी

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक को साधने में सभी प्रत्याशी जुट गए हैं। शनिवार को ईदगाह के बाहर भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने उनसे मिलकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान लोगों को गले लगाकर ईद की बधाई दी और सेवंइयां भी चखी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग 18,000 मुस्लिम मतदाता है। जो नगर निकाय चुनाव में निर्णायक की भूमिका अदा करते हैं। अध्यक्ष पद के लिए कूदे प्रत्याशियों की नजर मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी है। सपा मुस्लिमों के वोट को परंपरागत मानती है, मगर अध्यक्ष के चुनाव में अभी तक उसका खाता नहीं खुल पाया है। इसकी वजह जो कुछ भी रही हो, मगर इस बार मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
यह पहला अवसर था जब भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी संतोष यादव, निर्दलीय पर्चा भरने वाले विनय सिंह और विजय सिंह ईदगाह पहुंचे। वह मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर ईद की बधाई देने के साथ ही अपने चुनाव चिन्ह का पंफलेट भी थमाते रहे। कुछ प्रत्याशियों ने उनके घर पहुंचकर सेवंई मांगकर खाई, जबकि आम दिनों में लोग कुछ भी खाने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें