फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के भय से टालनी पड़ी मक्का मदीना की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चीन से फैले नोबेल कोरोना वायरस के खौफ से लोगों को पवित्र हज यात्रा टालनी पड़ी। चार अप्रैल को सभी जायरीनों को लखनऊ से जेद्दा के लिए रवाना होना था। कोरोना के चलते मक्का मदीना का दीदार करने का सपना पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

पवित्र मक्का मदीना की जियारत करना हर मुस्लिम का सपना होता है। मक्का मदीना की जियारत करने के लिए लोग उमरा की यात्रा पर जाते हैं। रानीगंज के रहने वाले डा. अब्दुल हफीज इलाके के 14 लोगों के साथ उमरा की यात्रा पर जाने की तैयारी कई माह से कर रहे थे। एक ट्रेवेल्स एजेंसी से सभी ने टिकट भी करा लिया। हर व्यक्ति को 66 हजार रुपये जमा करने पड़े।
जिसमे खाने पीने व ठहरने के साथ ही आठ दिन मक्का और सात दिन मदीना की जियारत करने का समय मिलता है। सभी चार अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन कोरोना ने सभी लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया। कोरोना के चलते सभी को यात्रा रद्द करनी पड़ी। डा. हफीज का कहना है कि जब वहां की आबोहवा नसीब होगी, उसी समय का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें