फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 25 से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने के लिए जिले के 17 विकास खंडों में 25 अप्रैल से अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर किसान भागीदारी योजना के तहत जिले के 5,11,569 किसानों में से इच्छुक किसान योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए ब्लॉकवार कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों को चार प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने के लिए 25 अप्रैल से एक मई तक जिले भर में कैंप लगाए जाएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड अब उन्हीं किसानों का बनेगा जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। जिले में 5,11,569 किसान ऐसे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की जिम्मेदारी बैंकों को सौंपी गई है। अक्सर यह शिकायत आती है कि बैंक अफसर किसानों को परेशान करते हैं।
इसलिए शासन ने किसान भागीदारी योजना प्रारंभ कर बैंक अफसरों, कृषि विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कहा है। जिले में एक मई तक चलने वाले अभियान में एक दिन में एक विकास खंड की सात ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में किसानों को आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ में लेकर आना होगा। कैंप में ही किसानों को उनके आवश्यकता के अनुरूप ऋण स्वीकृत कर पत्र दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत भवन, स्कूलों में होगा कैंप का आयोजन
केसीसी के लिए ग्राम पंचायतों में लगने वाले कैंप को सार्व जनिक स्थलों पर लगाया जाएगा। प्रधान के दरवाजे पर या किसी के निजी भवन में कैैंप नहीं लगेगा। पंचायत भवन और स्कूलों में आयोजित कैंप में किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप केसीसी बनवा सकेंगे। इससे खरीफ की फसल की तैयारी करने में आसानी होगी।
जिलेभर में 25 अप्रैल से किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। सभी ब्लॉकों में बीडीओ के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। इच्छुक किसान शामिल होकर केसीसी बनवा सकते हैं। शासन की यह बड़ी पहल है। पहली बार ऐसा हो रहा है। डॉ. अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें