फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में एसपी को फोन कर युवक बोला, क्रिकेटर धोनी का पीए बोल रहा हूं, अमीर बनना है तो फिल्म इंडस्ट्री में लगाओ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर दो दिन पहले फोनकर झांसा देना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने फोन उठाने वाले एसपी के पीआरओ से कहा कि वह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का पीए बोल रहा है। वह बहुत लोगों को धनवान बना चुका है।
विज्ञापन

अगर वह भी अमीर बनना चाहते हैं तो फिल्म इंडस्ट्री में रुपये लगाएं। स्वॉट टीम ने युवक को मोहनगंज से दबोचकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। उसे जेल भेज दिया गया।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर एक अंजान नंबर से काल आई। जिसे एसपी के पीआरओ ने रिसीव किया था। फोन करने वाले ने बातचीत के दौरान कहा कि वह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का पीए बोल रहा है।
विज्ञापन

वह उनका पर्सनल काम देखने के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी काम देखता है। यदि वह फिल्मों में रुपये लगाएंगे तो उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। पीआरओ ने उसकी बातों को समझने के बाद भरोसा दिलाया कि वह जरूर फिल्मों में रुपये लगाएंगे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अभिषेक सिंह ने फोन करने वालों को ट्रेस करने के लिए स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया।
उसके खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया। बुधवार को स्वाट टीम ने उसे मोहनगंज से दबोच लिया। जिसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद पकड़े गए अनुराग सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रायपुर तियाई लालगंज का चालान भेज दिया।
डीटीएच लगाने के बहाने बदमाशों ने 10 हजार लूटे
डीटीएच लगाने के बहाने बदमाशों ने दुकानदार से 10 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर निवासी वीरू जायसवाल ने स्थानीय बाजार में एलईडी व इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान खोल रखी है। बुधवार की शाम उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह गजरिया से बोल रहा है। उसके घर पर डीटीएच लगाना है। इस पर वीरू गजरिया जा रहा था। पट्टी कोतवाली के गोधूपट्टी के करीब पल्सर सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। बदमाश उसकी जेब से 10 हजार रुपये छीनने लगे। शोर सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश रुपये लेकर भाग निकले। उनकी बाइक छूट गई। सूचना पर पहुंचे पट्टी कोतवाल बाइक लेकर कोतवाली चले गए। पट्टी कोतवाल घटना को संदिग्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें