फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीआर, एमडीआर सड़कों का निर्माण न होने पर कैबिनेट मंत्री खफा

विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने जिले के अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) और प्रमुख जिला मार्गों (एमडीआर) की सड़कों का निर्माण न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया कि अगर सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया, तो दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अफीम कोठी सभागार में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को फटकार लगाई।
उन्होंने स्टेडियम के निर्माण में हीलाहवाली बरतने करने वाले अवर अभियंताओं को तेजी से कार्य कराने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुधारने को कहा। सहायक अभियंता चंद्रवीर की क्लास लगाते हुए निर्माणाधीन 21 स्टेडियम का निर्माण अविलंब कराने को कहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिसमें स्कूली बच्चों की ड्रेस सिलाई, मॉस्क, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाय। डीसी मनरेगा अजय कुमार पांडेय ने बताया कि 73 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य कराया गया है, 03 अवशेष बचे हैं। जिन्हें जल्द ही पूर्ण कराया जायेगा। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अल्पसंख्यक विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पीडी आरसी शर्मा प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें