फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के सरलीकरण के बगैर व्यापारियों को नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन
किशोरी सदन में टैक्स बार एसोसिएशन की प्रान्तीय बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा है कि जीएसटी का सरलीकरण किए बगैर छोटे व्यापारियों को राहत मिलने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में संशोधन की व्यवस्था करना चाहिए। जिससे थोक विक्रेताओं की प्रताडना से छोटे व्यापारी बच सकें। वह शनिवार को किशोरी सदन में प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के किशोरी सदन में टैक्स बार एसोसिएशन की प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन कर जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने पर चर्चा हुई। लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, वाराणसी सहित आसपास के जिलों से आए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जीएसटी की विसंगतियों पर प्रकाश डाला। प्रांतीय सचिव विक्रम चावला ने कहा कि थोक विक्रेता अगर फुटकर दुकानदार को खरीद बिल फारवर्ड करने से अगर भूल गया, तो उसे सुधार और संशोधन का मौका नहीं दिया जा रहा है, जो बहुत ही गलत है।
वकालत की सेवा के 25 साल पूरे होने पर टैक्स बार के जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी और प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने एके कपूर, ओम प्रकाश खंडेलवाल, मनोज कुमार को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ और राष्ट्रगान से समापन हुआ। इस मौके पर राजेश शुक्ल, उमेशचंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, प्रशांत हिंद, चंद्र कुमार पांडेय, वाहिद हुसैन, देशराजपाल, संजय श्रीवास्तव, विजय कुमार, संतोष सिंह, संतोष सोमवंशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें