घरेलू कलह में व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी व्यापारी शैलेंद्र उर्फ सोनी उमरवैश्य (36) पुत्र दिनेश कुमार की रविवार की रात किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई। इससे नाराज सोनी कमरा बंद कर फांसी लगा ली।
परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खोलने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर दरवाजे की सिटकनी तोड़ डाली। सोनी का शव पंखे से लटकते देख उनके होश उड़ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रिंकी, बेटी सीमा, अक्षरा, सुहाना, रौनक का रो रो-कर बुरा हाल है।