फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेंद्र केसरवानी दूसरी बार बने अध्यक्ष

विज्ञापन
बाबागंज स्थित होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के नव नियुक्त पदाधिक - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की कमान एक बार फिर राजेंद्र कुमार केसरवानी के हाथों में सौंपी गई है। प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने पुरानी कार्यकारिणी को एक बार फिर कार्य करने का मौका दिया है। नगर कमेटी में बदलाव करते हुए प्रह्लाद खंडेलवाल को नगर अध्यक्ष और राहुल गुप्ता को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें राजेंद्र कुमार केसरवानी को अध्यक्ष, संजय सोनी को महामंत्री, लखनलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण मोहन केसरवानी उपाध्यक्ष, अश्विनी केसरवानी मंत्री, अभय खंडेलवाल, सतीश सोनी, कुलविंदर सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया है। नगर इकाई का नए सिरे से गठन कर प्रह्लाद खंडेलवाल को नगर अध्यक्ष, राहुल कुमार गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। उद्योग मंच के अध्यक्ष परितोष शुक्ला, आशुतोष सिंह को महामंत्री, अजय कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष, शेखर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित खंडेलवाल उपाध्यक्ष, राजेंद्र अग्रहरि, शुभम भारद्वाज, मुकेश कुमार, आफताब अहमद को मंत्री और आशीष जायसवाल को विधिक सलाहकार बनाया गया है। प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने बताया कि प्रांतीय संगठन का चुनाव 13 और 14 मार्च को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें