फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या कम होने से कई रूटों पर नहीं चली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही तीन दिनों से लगातार रिमझिम बरसात हो रही है। इस कारण यात्री अपनी यात्रा रद्द कर दे रहे हैं। दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है। बिना पास प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली बसों में सवारियों का टोटा बना हुआ है। दिल्ली की सवारियों की संख्या में 50 फीसदी तक की कमी आई है।
विज्ञापन

सवारियां न होने के कारण रविवार को प्रतापगढ़ डिपो की बसें कुछ कुछ रूटों पर नहीं चलीं। कुछ बसों के फेरे कम कर दिए गए। एआरएम का कहना है कि दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन और रविवार पर अवकाश होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बारिश के कारण अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही।
बसें जहां भेजी जा रही हैं, वहां से लौटते समय चार से छह सवारियां ही मिल रहीं हैं। डीजल का भी दाम नहीं निकल पा रहा है। इससे विभाग को नुकसान हो रहा है। वीकेंड लॉडडाउन के कारण सुबह दिल्ली से आने वाली बस में महज 300 रुपये की ही टिकटें बिकीं। सोमवार से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें