अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलेंगे। शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके साथ अपराधों में गिरफ्तारी की भी मानीटरिंग की जा रही है। इसके साथ जिले के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हत्या की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह बातें कुंडा डाक बंगले में बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहीं। उन्होंने कहा कि कुंडा के पीरानगर निवासी अंशू मिश्रा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी जल्द कराई जाएगी। यदि गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो उनके घर बुलडोजर से ढहाए जाएंगे।