फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के चचेरे भाई की हत्या में पुलिस ने तीन और को दबोचा

Thu, 17 Jun 2021 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • दो नामजद आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में, घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी का प्रयास तेज
विज्ञापन
pratapgarh news : प्रेम कुमार सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : pratapgarh news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारपूजा के दौरान दूल्हे पर चलाई गोली से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों के अलावा तीन अन्य लोगों को भी दबोच लिया है। घटना के सिलसिले में पुलिस अभी तक की पूछताछ से संतुष्ट नहीं है। घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेरखां लोहारतारा निवासी कोटेदार निगम सिंह की बेटी की शादी मंगलवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए उसके परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रेम सिंह भी दिल्ली से परिवार संग आया था।  द्वारपूजा के दौरान चली गोली से प्रेम की मौत हो गई। निगम सिंह के अनुसार गांव का विवेक सिंह उनकी बेटी की शादी में अड़ंगा डाल रहा था। सगाई के दौरान भी उसे धमकाया था। द्वारपूजा के दौरान विवेक ने अपने साथी फिरोज व एक अज्ञात के साथ पहुंचकर दूल्हे पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


बीच में प्रेम आ गया, जिससे गोली उसे लग गई। विवेक व फिरोज को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो शादी रोकने के लिए सगाई में धमकी देने की बात उसने स्वीकार कर ली, मगर गोली चलाने की बात से वह मुकर रहा है। विवेक व फिरोज से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ करती रही। इस दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन संदिग्धों को दबोच लिया। अब पुलिस उनसे पूछताछ करने के बाद घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि नामजदगी के अलावा भी कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें