फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपियों के घरों में बुलडोजर से तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता। जानलेवा हमले के आरोपियों के घरों पर बुधवार को पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। आरोपियों के घरों पर जेसीबी से तोड़फोड़ की गई। तमाशबीन लोगों को पुलिस ने दूर तक दौड़ाया और वीडियो बनाने की कोशिश करने वालों को घरों में बंद कर दिया। दिनदहाड़े हुई पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी अभिषेक सिंह मंगलवार को हैंसी से बाल कटाकर घर लौट रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे घेरकर पीटा। इससे अभिषेक बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला करने के बाद फायर भी किया। आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केचुल, साहिल, आमिर, भिंडी महफूज, कैफ और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
बुधवार दोपहर सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने जेठवारा व मानधाता थाने की पुलिस व पीएसी लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर, लेकिन वे घर से फरार मिले। पुलिस ने मनेहू के रहने वाले आरोपी केचुल, कैफ समेत नामजद पांचों आरोपियों के घरों में जेेसीबी लगाकर टिनशेड, दरवाजा, खिड़की समेत अन्य सामान तोड़ना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। तमाशबीन लोगों को पुलिस ने दूर भगाया। इस बीच आरोपी कैफ के घर की महिलाएं जेसीबी से गिराए जा रहे मकान का वीडियो बनाने लगीं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीन लिए। आसपास के घरों में मौजूद लोगों को मकान के भीतर बंद कर दिया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दबिश दी गई थी। आरोपियों के घर गिराने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें