फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अनुदान पर मिलने वाले कृत्रियंत्र पर लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों पर बजट का ग्रहण लग गया है। चार माह बाद भी शासन ने धनराशि जारी नहीं की है।हालांकि कृषि विभाग किसानों से ऑनलाइन आवेदन ले रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसानों को 40-90 हजार रुपये अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया कराए जाते हैं। किसान अपनी सुविधा और गुणवत्ता को देखकर कृषि यंत्रों की खरीद करते हैं और विभाग ने उन्हें अनुदान की राशि का भुगतान करता है। रोटावेटर, जीरो ड्रिल, कल्टीवेटर, थ्रेसर सहित अनेक महंगे दाम पर आने वाले कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान मिलता है।
अप्रैल से प्रारंभ होने वाले वित्तीय वर्ष में मई माह तक बजट आ जाता था और जुलाई से अनुदान का लाभ मिलना शुरू हो जाता था। मगर इस वर्ष कोरोना के चलते अभी तक बजट नहीं आया है। हालांकि, शासन ने बजट नहीं देने का अभी तक कोई आदेश विभाग को नहीं भेजा है। इधर, कृषि विभाग ने अपनी वेबसाइट खोल दी है, इससे किसान ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। विभागीय जानकारों का कहना है कि कोरोना संक्रमण अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो बजट मिलने की संभावना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अभी बंद नहीं हुई है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अगर बजट आता है तो आवेदन करने वालों को प्राथमिकता पर अनुदान दिया जाएगा। बजट जारी करने के लिए शासन स्तर पर पहल हो रही है।
विज्ञापन

डा. रघुराज सिंह, उपनिदेशक, कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें